दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 5 लाख 14 हजार 404 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 32 लाख 83 हजार 665 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 45 हजार 693 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। अमेरिकी सरकार ने वैक्सीन तैयार करने वाली कंपनी मॉडर्ना से 10 करोड़ वैक्सीन खरीदने का करार किया है।
यह सौदा 1.5 बिलियन डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रु.) में तय हुआ है। मॉडर्ना के दो डोज वाली एक वैक्सीन की कीमत 30.50 डॉलर (करीब 2300 रुपए होगी)।
अर्जेंटीना के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को वहां कोरोना से 240 लोगों की जान गई। इनमें सबसे ज्यादा 207 मौतें राजधानी ब्यूनस आयर्स में हुई हैं। इसके साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा 5 हजार के पार हो गया है। बीते 24 घंटे में यहां 7 हजार से ज्यादा संक्रमित भी मिले हैं। अब देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 60 हजार 911 हो गई है।
10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
|
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 53,05,957 | 1,67,749 | 27,55,348 |
| ब्राजील | 31,12,393 | 1,03,099 | 22,43,124 |
| भारत | 23,28,405 | 46,188 | 16,36,614 |
| रूस | 8,97,599 | 15,131 | 7,03,175 |
| साउथ अफ्रीका | 5,66,109 | 10,751 | 4,26,125 |
| मैक्सिको | 4,92,522 | 53,929 | 3,32,800 |
| पेरू | 4,83,133 | 21,276 | 3,29,404 |
| कोलंबिया | 4,10,453 | 13,475 | 2,30,427 |
| चिली | 3,76,616 | 10,178 | 3,49,541 |
| स्पेन | 3,73,692 | 28,581 | उपलब्ध नहीं |
रूस: संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख के करीब
रूस में संक्रमितों की संख्या 9 लाख के करीब पहुंच चुकी है। यहां पर अब तक 15 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं। राजधानी मॉस्को सबसे ज्यादा प्रभावित है। मॉस्को में मंगलवार को 12 लोगों की जान गई। इसके साथ ही इस शहर में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 4611 हो गया है। रूस ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीन तैयार करने और इसे रजिस्टर कराने का ऐलान किया। इस वैक्सीन का नाम स्पूतनिक-5 रखा गया है।
न्यूजीलैंड: संसद भंग करने का समय बढ़ाया
न्यूजीलैंड ने महामारी को देखते हुए संसद भंग करने का समय कुछ दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने बुधवार को इसका ऐलान किया। देश में 19 सितंबर को संसदीय चुनाव होना है। यहां पर चुनाव से पहले संसद भंग की जाती है, जिसके लिए 12 अगस्त का समय तय किया गया था। हालांकि, प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने के बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया है।
मंगलवार को यहां 102 दिन बाद संक्रमण का नया मामला सामने आने के बाद ऑकलैंड को लॉकडाउन कर दिया गया था।
कोलंबिया: देश में 4 लाख से ज्यादा संक्रमित
कोलंबिया में मंगलवार को 12 हजार 830 नए मामले सामने आए। यहां एक दिन में यह संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में 4 लाख 10 हजार 453 केस आ चुके हैं। बीते 24 घंटे में हुई 321 मौतें के साथ यहां मृतकों का आंकड़ा 13 हजार 475 हो गया है। राजधानी बोगोटा महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। बोगोटा में अब तक 1 लाख 41 हजार 994 मामले सामने आए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iK4asP
https://ift.tt/33SrUqi





0 Comments
If any suggestion about my Blog and Blog contented then Please message me..... I want to improve my Blog contented . Jay Hind ....