दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 33 लाख 77 हजार 806 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 59 लाख 4 हजार 288 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 8 हजार 588 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मास्क पहनने के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को बड़े लोगों की तरह ही मास्क पहनना चाहिए। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सामान्य स्थिति में मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। 6 साल से 11 साल के बीच बच्चे अगर बुजुर्ग या संक्रमण के खतरे वाले दूसरे लोगों के संपर्क में आ रहे हैं तो उनके लिए भी मास्क पहनना जरूरी है।
मैक्सिको में शनिवार को 6482 मामले सामने आए और 644 मौतें हुईं। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 60 हजार 254 हो गया है। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 56 हजार 216 हो गया है। मौतों के मामले में यह दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है। मैक्सिको सरकार ने इसी हफ्ते देश में रूस के वायरस के ह्यूमन ट्रायल करने को मंजूरी भी दी है।
इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा
|
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
| अमेरिका | 58,41,428 | 1,80,174 | 31,48,080 |
| ब्राजील | 35,82,698 | 1,14,277 | 27,09,638 |
| भारत | 30,43,436 | 56,846 | 22,79,900 |
| रूस | 9,51,897 | 16,310 | 7,67,477 |
| साउथ अफ्रीका | 6,07,045 | 12,987 | 5,04,127 |
| पेरू | 5,85,236 | 27,453 | 3,91,144 |
| मैक्सिको | 5,56,216 | 60,254 | 3,80,492 |
| कोलंबिया | 5,33,103 | 16,968 | 3,59,792 |
| स्पेन | 4,07,879 | 28,838 | उपलब्ध नहीं |
| चिली | 3,95,708 | 10,792 | 3,69,730 |
ब्राजील: 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा मामले
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि बीते 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 35 लाख के पार हो गया है। यहां शनिवार को 892 मौतें हुईं। देश में अब मृतकों का आंकड़ा 1 लाख 14 हजार 250 हो गया है। डब्ल्यूएचओ की टीम शनिवार को पांच दिन के दौरे पर ब्राजील पहुंची। इसके एक्सपर्ट सरकारी अधिकारियों के साथ संक्रमण पर काबू पाने के नए उपायों पर विचार करेंगे।
इटली: रोम क्षेत्र में संक्रमण बढ़ा
रोम के इटली क्षेत्र में संक्रमण बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां बीते 24 घंटे में 215 नए मामले सामने आए हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे लोग शामिल हैं जो सार्डीनिया से अपनी छुटि्टयां बिता कर लौटे हैं। राजधानी रोम को इस साल मार्च से ही लॉकडाउन किया गया था। बीते हफ्ते यहां राहत दी गई है और बाहर के लोगों को आने की मंजूरी दी गई है। देश में अब तक 2 लाख 58 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 35 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j744LP
https://ift.tt/2Qj2yd2





0 Comments
If any suggestion about my Blog and Blog contented then Please message me..... I want to improve my Blog contented . Jay Hind ....