दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.74 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 81 लाख 11 हजार 421 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.77 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।
ब्राजील में शनिवार को 559 संक्रमितों की जान गई। इसके साथ ही देश में मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 50 हजार 198 हो गया है। अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का दूसरा ऐसा देश हैं जहां संक्रमण से अब तक 1.50 लाख मौतें हुई हैं। बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 26 हजार 749 मामले सामने आए हैं। अब तक देश में 50.08 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमण के मामले में ब्राजील अमेरिका और भारत के बाद दूसरे नंबर पर है।
यूरोप में संक्रमण की दूसरी लहर के तहत अब तक एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ब्रिटेन, रूस, स्पेन और फ्रांस इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि सरकार सोमवार को नए प्रतिबंधों का ऐलान कर सकती है। ताजा प्रतिबंधों का असर जल्द देखने मिल सकता है। माना जा रहा है कि बोरिस जॉनसन सरकरका बार, पब और रेस्टोरेंट्स बंद करने जा रही है। हालांकि, लंदन में शायद ये प्रतिबंध लागू न हों। सरकार पर इकोनॉमी को खुला रखने का भी दबाव है।
इजराइल: संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के करीब
इजराइल में शनिवार को 2017 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2 लाख 89 हजार 875 हो गया है। अब तक देश में 1941 मौतें हुई हैं। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, देश में गंभीर मरीजों की संख्या 860 से घटकर 838 हो गई है। फिलहाल, देश में 1540 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। सरकार ने बीते हफ्ते देश में संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ने पर पाबंदियां सख्त की थी। यहां एक साथ 20 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगाई गई है।
उत्तर कोरिया: तानाशाह का एक भी मौत न होने का दावा
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने संक्रमण से अब तक एक भी मौत नहीं हुई है। उसने शनिवार को देश की एक मिलिट्री परेड को संबोधित करते हुए दावा किया। किम ने कहा- देश के लोगों को उनकी अच्छी सेहत के लिए धन्यवाद दिया। जब पूरी दुनिया में जानलेवा वायरस का संक्रमण फैल रहा है, हमारे देश में एक भी व्यक्ति संक्रमण की चपेट में नहीं आया है। यह हमारी पार्टी और उत्तर कोरिया के लोगों के लिए एक बड़ी जीत है। हमारी पार्टी के लिए हमारे सभी लोगों की जान बाकी सभी चीजों से ज्यादा कीमती है।
ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया में इमरजेंसी 4 हफ्ते बढ़ाया गया
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में इमरजेंसी 4 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। विक्टोरिया के प्रिमियर डेनियल एंड़्रयू ने शनिवार को इसका ऐलान किया। ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया ही संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस बीच, न्यू साउथ वेल्स में शनिवार को डोमेस्टिक ट्रांसमिशन के 3 नए मामले सामने आए। देश में अब तक 27 हजार 244 मामले सामने आए हैं और 897 लोगों की जान गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iWI5Hb
https://ift.tt/2GClfaF





0 Comments
If any suggestion about my Blog and Blog contented then Please message me..... I want to improve my Blog contented . Jay Hind ....