दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ 53 लाख 96 हजार 479 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 2 करोड़ 66 लाख 19 हजार 998 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अभी 79 लाख 90 हजार 309 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरने वालों का आंकड़ा 10.41 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में सोमवार से सभी बार और कैफे बंद करने को कहा गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजधानी पेरिस में संक्रमण दर कम करना जरूरी है। ऐसा नहीं किया गया तो शहर को दोबारा लॉकडाउन करने की नौबत आ सकती है। फ्रांस में अब तक 6 लाख 19 हजार 190 मामले सामने आए हैं और 32 हजार 230 लोगों की जान गई है।
फ्रांस में रह रहे जापानी फैशन डिजाइनर केंजो तकाडा की रविवार को कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई। तकाडा अपने केंजो फैशन ब्रांड के लिए दुनिया भर में मशहूर थे। 81 साल के केंजों को संक्रमित होने के बाद पेरिस के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तकाडा 1965 में बोट से फ्रांस आए थे और फ्रांस में ही रह रहे थे।
‘साउथ अफ्रीका के 54 देशों में 10.5 लाख से ज्यादा संक्रमित’
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को कहा कि अफ्रीका के 54 देशों में संक्रमितों का आंकड़ा 10.5 लाख के पार हो गया। अब तक इन देशों में 36 हजार 319 मौतें हुई हैं। इनमें से आधे से ज्यादा करीब 6 लाख 80 हजार मामले और 16 हजार 938 मौतें साउथ अफ्रीका में हुई हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ज्यादातर अफ्रीकी देशों में अस्पतालों की सुविधा कम है। इन देशों में संक्रमण की चपेट में आने वाले युवाओं की संख्या ज्यादा है। यही वजह है कि यहां पर मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
वेनेजुएला: राष्ट्रपति के बेटे लगवाएंगे रूस की वैक्सीन
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोल मैडुरो ने रविवार को कहा कि उनके बेटे रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी के ट्रायल में शामिल होंगे। वेनेजुएला ने हाल ही में अपने देश में रूस की वैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी दी है। बीते शुक्रवार को वेनेजुएला में स्पुतनिक-वी के 2000 डोज पहुंच गए। मैडुरो ने कहा कि मेरे बेटे ने मुझे बताया है कि वह वैक्सीन के ट्रायल में शामिल होना चाहता है। यह अच्छी बात है। मैडुरो की बहन भी वैक्सीन ट्रायल के लिए वॉलेंटियर बनेंगी।
ब्रिटेन: 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा मामले
ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 22 हजार 961 मामले सामने आए हैं। देश के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने कहा कि नए मामले का सामने आना चिंता की बात है। कुछ मामलों को आंकड़ा उपलब्ध नहीं होने के कारण नए मामले जोड़े गए हैं। देश में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच 15 हजार 841 मामलों का पता नहीं चल सका था ऐसे में इन मामलों को शनिवार और रविवार के नए मामले में शामिल किया गया। ब्रिटेन में अब तक 5 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 42 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jx9ujU
https://ift.tt/2SsFSbq





0 Comments
If any suggestion about my Blog and Blog contented then Please message me..... I want to improve my Blog contented . Jay Hind ....