वाशिंगटन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द से जल्द इस सप्ताह तक अफगानिस्तान और इराक से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के लिए एक औपचारिक आदेश जारी करेंगे। मीडिया रिपोर्टों में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिकी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि पेंटागन ने कमांडरों को नोटिस जारी किया है कि वे अफगानिस्तान और इराक दोनों से मध्य जनवरी तक सैनिकों की संख्या 2,500 के स्तर तक कम करने की योजना शुरू करें।
पिछले हफ्ते पेंटागन के नेतृत्व में फेरबदल के बाद रिपोर्टे आईं। राष्ट्रपति ट्रप ने पिछले सोमवार को राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी केंद्र के निदेशक क्रिस्टोफर मिलर को कार्यवाहक रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किया।
पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, मिलर ने संकेत दिया कि वह अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के काम में में तेजी ला सकते हैं।
वीएवी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3nsliWf

.




0 Comments
If any suggestion about my Blog and Blog contented then Please message me..... I want to improve my Blog contented . Jay Hind ....