अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पर्सनल अटॉर्नी रूडी गुलियानी संक्रमित मिले हैं। ट्रम्प ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 76 साल के गुलयानी न्यूयॉर्क सिटी के पूर्व मेयर हैं। वे ट्रम्प को चुनाव में मिली हार से जुड़े मुकदमे देख रहे थे। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, उन्हें जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
इटली में रविवार को 18 हजार 887 नए मामले सामने आए। अब तक यहां 17 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। बीते 24 घंटे में देश में 564 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 60 हजार के पार पहुंच गया। इटली मौतों के मामले में फिलहाल दुनिया में छठे नंबर पर है।
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.73 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 65 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 15 लाख 41 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।
अमेरिका में संक्रमण के मामले बढ़े
अमेरिका में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां अस्पतालों में संक्रमितों की तादाद बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 1 लाख 1 हजार 487 मरीज भर्ती हुए। कैलिफोर्निया के गवर्नर ने रविवार रात से स्टे एट होम ऑर्डर यानी घर में रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। देश में अब तक 1.5 करोड़ से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 2.88 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं।
फ्रांस में 24 घंटे में 11 हजार संक्रमित मिले
फ्रांस में बीते 24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले और 174 मौतें हुई हैं। एक दिन पहले यहां 12 हजार 923 मामले सामने आए थे। यहां संक्रमण के मामले बीते हफ्ते से कम हो रहे हैं। देश में 5 हफ्ते पहले तक हर दिन 50 हजार मामले सामने आ रहे थे। इसे देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया था।
ब्रिटेन की महारानी को लगाया जाएगा टीका
ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ को अगले कुछ हफ्तों में टीका लगाया जाएगा। उन्हें फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन लगाने की मंजूरी दे दी गई है। 94 साल की एलिजाबेथ और 99 साल के किंग फिलिप को उनकी उम्र को देखते पहले वैक्सीन लगाने की इजाजत दी गई है। बीते 24 घंटे में देश में 12 हजार 272 मामले सामने आए हैं और 231 मौतें हुई हैं। देश में अब तक 17 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 61 हजार से ज्यादा की जान गई है।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
|
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
| अमेरिका | 1,51,59,529 | 2,88,906 | 88,55,593 |
| भारत | 96,76,801 | 1,40,590 | 9,138,171 |
| ब्राजील | 66,03,540 | 1,76,962 | 57,76,182 |
| रूस | 24,60,770 | 43,141 | 19,37,738 |
| फ्रांस | 22,81,475 | 54,981 | 1,69,358 |
| यूके | 17,23,242 | 61,245 | उपलब्ध नहीं |
| इटली | 17,09,991 | 59,514 | 8,96,308 |
| स्पेन | 16,99,145 | 46,252 | उपलब्ध नहीं |
| अर्जेंटीना | 14,59,832 | 39,632 | 12,88,785 |
| कोलंबिया | 13,62,249 | 37,633 | 12,49,702 |
(आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Le0ALX
https://ift.tt/3gieacA





0 Comments
If any suggestion about my Blog and Blog contented then Please message me..... I want to improve my Blog contented . Jay Hind ....