डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर दुनियाभर में जारी है। हालत यह कि कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7.48 करोड़ को पार कर गई है। वहीं अब तक इस महामारी ने 16.6 लाख से अधिक लोगों की सांसें छीन ली हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शुक्रवार को दुनियाभर में कुल मामलों की संख्या 7 करोड़ 48 लाख 75 हजार 300 पहुंच गई है।
सीएसएसई ने नए अपडेट में खुलासा किया है कि वैश्विक स्तर पर कुल 16 लाख 60 हजार 132 लोगों को इस वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवानी पड़ी है। आइए जानते हैं इस वायरस से ग्रसित दुनियाभर के देशों का हाल...
दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई तीव्रता
कोरोनावायरस की गिरफ्त में आए देशों में सबसे अधिक प्रभावित देश में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम अब भी पहले स्थान पर है। यहां संक्रमण के 17,192,376 मामले और 310,424 मौतें दर्ज की गई हैं।
वहीं संक्रमण के मामलों के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत का दूसरा स्थान है, जहां 9,956,557 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 144,451 हो गई है।
दस लाख से अधिक पुष्ट मामलों वाले देश:-
|
देश का नाम |
कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या |
|
ब्राजील |
7,110,434 |
|
रूस |
2,736,727 |
|
फ्रांस |
2,483,524 |
|
तुर्की |
1,955,680 |
|
ब्रिटेन |
1,954,268 |
|
इटली |
1,906,377 |
|
स्पेन |
1,785,421 |
|
अर्जेंटीना |
1,524,372 |
|
कोलम्बिया |
1,468,795 |
|
जर्मनी |
1,438,438 |
|
मेक्सिको |
1,277,499 |
|
पोलैंड |
1,171,854 |
|
ईरान |
1,138,530 |
20,000 से अधिक मृत्यु दर्ज करने वाले देशों का नाम:-
|
देश का नाम |
कोरोना से मृत लोगों की संख्या |
|
ब्राजील |
184,827 |
|
मेक्सिको |
115,769 |
|
इटली |
67,220 |
|
ब्रिटेन |
66,150 |
|
फ्रांस |
59,733 |
|
ईरान |
53,095 |
|
स्पेन |
48,777 |
|
रूस |
48,568 |
|
अर्जेंटीना |
41,534 |
|
कोलंबिया |
39,787 |
|
पेरू |
36,858 |
|
जर्मनी |
24,611 |
|
पोलैंड |
24,345 |
|
दक्षिण अफ्रीका |
24,011 |
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34oIjlN

.




0 Comments
If any suggestion about my Blog and Blog contented then Please message me..... I want to improve my Blog contented . Jay Hind ....